शिक्षकों की महंगाई भत्ता, वेतन विसंगति और अनुदान की मांग को लेकर ACS से मिले डॉ. राहुल राज
डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों के हक की लड़ाई तेज की

छपरा| शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड प्रमुख एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने हाल ही में बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की जटिल समस्याओं को विस्तार से रखा और उनके त्वरित निराकरण की मांग की।
भत्ता और HRMS अपडेट का मुद्दा
डॉ. राहुल राज ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई भत्ता और आवास भत्ता पुरानी दरों पर ही दिया जा रहा है। कारण यह है कि शिक्षकों का HRMS अपडेट नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की कि सभी शिक्षकों को निर्धारित दरों पर भत्ता का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
वरिष्ठ शिक्षकों की सेवा निरंतरता और वेतन वृद्धि
उन्होंने यह भी कहा कि 19 वर्ष पहले नियोजित शिक्षक और पुस्तकालय अध्यक्ष, जिन्हें अब राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त है, उन्हें वरीयता के आधार पर वेतन वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए। ऐसा करने से उनके बीच व्याप्त असंतोष दूर होगा और नैसर्गिक न्याय भी स्थापित होगा।
वेतन विसंगति का प्रश्न
प्रखंड प्रमुख ने इस विसंगति पर भी चिंता जताई कि वर्तमान में विशिष्ट शिक्षकों का वेतन, BPSC से नियुक्त विद्यालय अध्यापकों की तुलना में कम है। जबकि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली के अनुसार प्रशिक्षित वेतनमान मिलने की तिथि से वरीयता तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आधार पर वेतन विसंगति को दूर करना आवश्यक है, ताकि शिक्षक समाज का मनोबल बना रहे।
NCC प्रशिक्षित शिक्षकों की मांग
डॉ. राहुल राज ने मांग की कि ANO के रूप में कार्यरत NCC प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को उन्हीं विद्यालयों में पदस्थापित किया जाए जो NCC आच्छादित हैं। इससे प्रशिक्षण और कार्य दोनों में तालमेल स्थापित होगा।उन्होंने वित्तरहित शैक्षणिक संस्थानों के वर्षों से लंबित अनुदान भुगतान का मामला भी उठाया। साथ ही, अनुदान के बदले वेतनमान पर शिक्षा समिति की अनुशंसा जल्द करने की मांग की।
अपर मुख्य सचिव का आश्वासन
प्रखंड प्रमुख द्वारा सौंपे गए ज्ञापन और विस्तृत तथ्यों को सुनने के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षकों से जुड़े सभी मुद्दों पर शीघ्र ही ठोस निर्णय लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
मुलाकात के अंत में डॉ. राहुल राज ने अपर मुख्य सचिव को आभार प्रकट किया और उम्मीद जताई कि इस बैठक के बाद शिक्षकों की समस्याओं का समाधान तेज गति से होगा और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







