REBEL किड्स केयर में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छपरा। शहर के कटहरी बाग में स्थित अंग्रेजी माध्यम की एक बेहतरीन स्कूल रिबेल किड्स केयर में आज एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० डॉ० उदय शंकर ओझा (जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा) ने कहा कि इन बच्चो की अंग्रेजी सुनकर मन प्रफुल्लित हो गया।
उन्होंने संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी ने इन बच्चो के उच्चारण पर भी ध्यान दिया है। जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मंच पर बोलना बहुत कठिन कार्य है लेकिन इन बच्चो को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के निदेशक डॉ० शर्मिला आनंद ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में संस्था की छात्रा पूर्णिमा प्रथम, आदित्य द्वितीय, ऋषभ तृतीय तथा आराध्य ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता के सबसे छोटे प्रतिभागी यू० के० जी० के छात्र सुयश कात्यान को मुख्य अतिथि डॉ० ओझा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में गौरव आनंद, मनोरंजन पाठक, सोनी पाण्डेय, जीशान, सूरज, स्वेता, दीपाली, निकिता, अंकिता, अंजली इत्यादि उपस्थित थे। इसकी जानकारी संस्था के प्रबंध निदेशक विक्की आनंद ने दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



