छपरा में दुर्गा पूजा को लेकर बाइक पेट्रोलिंग व सादे लिवास में पुलिस कर रही है निगरानी

छपरा। विजयादशमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु सारण जिलान्तर्गत विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से 542 पोस्ट पर कुल 542 पुलिस पदाधिकारी एवं लगभग 1500 बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें सोनपुर अनुमंडल अन्तर्गत 57, सदर अनुमंडल अन्तर्गत 405 एवं मढौरा अनुमंडल अन्तर्गत 80 पोस्टों का गठन कर इन सभी पोस्टों पर पुलिस पदाधिकारी, बल की प्रतिनियुक्त की गई है।
इस अवसर पर सारण जिलान्तर्गत कुल-95 अतिसंवेदनशील, संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर इन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही थाना गश्ती के साथ-साथ बाईक पेट्रोलिंग एवं सादे लिबास में भी पुलिस पदाधिकारी द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, सोनपुर, मढौरा एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विगत दिनों डेरनी, दरियापुर, परसा, मकेर, अमनौर, भेल्दी, नगर, भगवानबाजार, कोपा, रिविलगंज, बनियापुर, जलालपुर, जनताबाजार, अवतारनगर, दिघवार, डोरीगंज, सोनपुर, नयागाँव, पहलेजा, मढौरा, गौरा, खैरा, नगरा, एकमा, माँझी, दाउदपुर, मुफ्फसिल, मशरक, इसुआपुर थानान्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सारण के नेतृत्व में छपरा शहरी क्षेत्रों अतिसंवेदनशील, संवेदनशील सभी जगहों पर एरिया डोमिनेशन, फ्लैग मार्च किया गया, जिसमें संबंधित थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक और संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी, बल शामिल हुए। एरिया, डोमिनेश के दौरान आमजनों से दुर्गा पूजा 2022 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा विगत दिनों से पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्गा पूजा 2022 के मद्देनजर सारण जिलान्तर्गत अबतक 7342 व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) – सह – पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), सारण के अनुश्रवण में सारण जिलान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखने हेतु ट्रेफिक डायवर्सन के साथ-साथ सभी प्रमुख चौक-चौराहों आदि स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि आमजनों की आवागमन में कोई कठिनाई ना हों।
सारण पुलिस द्वारा जिलास्तर, थानास्तर पर सोशल मीडिया यथा- फेसबुक, ट्वीटर तथा व्हाट्सएप्प आदि
पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर अविलंब उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
साथ हीं जिलान्तर्गत अनुमंडल स्तर पर 03 तथा जिलास्तर पर 02 कुल 05 क्यू०आर०टी० का भी गठन किया गया ताकि अकास्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सकें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



