छपरा में होगा 9वां राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम, FFI संस्था ने Logo लंच किया

छपरा। फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम 2025 की आयोजन समिति की दूसरी बैठक दीक्षा स्कूल, छपरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, प्रचार-प्रसार की रणनीतियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई ।बैठक का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम 2025 के आधिकारिक लोगो का शुभारंभ था। इस लोगो का अनावरण संस्था के अध्यक्ष मन्टू कुमार यादव और सचिव रंजीत कुमार ने किया।
यह लोगो राष्ट्रीय एकता और युवा सशक्तिकरण का प्रतीक है, जो भारत के युवाओं को एकजुट करने और उनके सशक्त योगदान को प्रेरित करेगा,बैठक के मुख्य बिंदु: कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों का गहन विश्लेषण,आयोजन समिति के सदस्यों की जिम्मेदारियों का निर्धारण, प्रतिभागियों और अतिथियों की सूची पर चर्चा ,कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं और बजट पर विचार, प्रचार-प्रसार रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा।
लोगो लॉन्च के अवसर पर समिति के सदस्यों ने इसे राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम की पहचान बताया। लोगो युवाओं के साथ जुड़ने और उनके अंदर नेतृत्व, सशक्तिकरण और भाईचारे की भावना जागृत करने का माध्यम बनेगा,इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के कई प्रमुख सदस्य (ऑनलाइन और ऑफलाइन) ने भाग लिया और अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई, फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व के लिए तैयार करना है।
बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, प्रभारी राज्य संयोजक मक़ेसर पंडित, मयंक सिंह, अमन कुमार इंजीनियर कुमार राम, तान्या मेहता ,तृषा ,अर्पित राज ,अजय सिंह ,मनजीत कुमार, दुर्गेश कुमार, रंजन कुमार ,शुभम कुमार, अनीश कुमार , निशा कुमारी, स्वराजिता कुमारी, आईजी हरचंद, सनी सुमन, इंजीनियर ललित कुमार सिंह, विकास नगर पोल, आनंद अंकित, इंजीनियर दीपक कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



