छपरा में बिना हेलमेट पकड़े गए दो युवक, चाचा के सरकारी नौकरी का दिखाया धौंस, पुलिस कर्मियों को दी गाली

छपरा। सारण में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले में कई जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जांच के क्रम में बिना हेलमेट पकड़े गए दो युवकों ने चालान काटने के बाद आक्रोशित हो गए और आपने किसी रिश्तेदार के सरकारी नौकरी में होने का धौंस दिखने लगे।
इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज भी करने लगे। घटना सारण जिले के एकमा थाना के गेट के पास की है। जहां अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग किया जा रहा था इसी क्रम में बिना हेलमेट पहने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक को गश्ती दल द्वारा रोक कर बिना हेलमेट पहना के आरोप में ऑनलाइन ₹1000 का चालान काटा गया।
इस बात से आक्रोश में आकर गश्ती दल के एक कमी को दोनों युवकों द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गली क्लोज करते हुए अमर्यादित व्यवहार व धक्का-मुक्की किया गया। इस दौरान युवकों के द्वारा अपने किसी संबंधी को किसी सरकारी सेवा में होने की धौंस जमाई गई।
अब इन युवकों को कानून हाथ में लेना महंगा पड़ गया है। इस संबंध में सारण पुलिस के द्वारा एकमा थाना में पुलिस कर्मी के साथ गाली गलौज करने और मर्यादित व्यवहार के आरोप में प्राथमिक की दर्ज की गई है। दोनों युवकों पर पुलिसकर्मी के द्वारा एससी एसटी का केस किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







