छपरा
सारण के रिविलगंज में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

सारण: छपरा मांझी एन एच-19 पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई पुल के पश्चिम बुधवार को देर शाम को अनियंत्रित अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
मृतक महिला की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई ब्रह्मस्थान गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के 40 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप के रूप में की गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सबिता देवी अपने पुत्र सैलेंद्र सिंह के साथ अपने बेटी घर मांझी थाना क्षेत्र के मदन साठ से मिलकर आ रही थी।
इस दौरान इनई पुल के 100 मीटर पहले अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मारकर ट्रक लेकर फरार हो गया।गुस्साए स्थानीय लोगो ने इनई पुल के पास सड़क जाम कर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।मौके पर पहुंची रिविलगंज पुलिस ने लोगो को समझाने के प्रयास कर रही हैं।फिलहाल एनएच 19 जाम है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







