छपरा में मुर्गी के दीवार पर चढ़ने को लेकर जमकर हुई मारपीट, 9 लोग घायल

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट में 9 लोग घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों में ध्रुप मांझी,भागमनी कुंवर,सोनाली कुमारी, जितेन्द्र मांझी, राजेश मांझी,सविता देवी,सरिता देवी, गीता देवी,मीरा देवी शामिल है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया वही 3 लोगों को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
घटना के बारे में घायलों ने बताया कि जमीनी विवाद पहले से चल रहा है उसी में मुर्गी के दूसरे के दीवाल पर चढ़ जाने को लेकर बकझक शुरू हुई और फिर जमकर मारपीट हो गई।
जिसमें घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया। जहा चिकित्सक ने तीन की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



