
छपरा। सारण में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। मामला सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है गांव की नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए चंवर में गयी थी, तभी दो अन्य युवकों ने दोनों को गलत काम करते हुए देख लिया( फिर दोनों युवकों ने जबरन नाबालिग लड़की के साथ शरीरिक संबंध बनाया और इस घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
मुफ्फसिल थाना में एफआईआर दर्ज
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक बालक को भी निरूद्ध किया गया है। इस मामले में मुफ्फसिल थाना में वादिनी के फर्दबयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-481/26, धारा-70 (1) BNS, 04/06 पोक्सो अधिनियम एवं 3 (2) (v) एससी/एसटी अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
NIA Raid in Saran: सारण में NIA की छापेमारी से हड़कंप, युवक से घंटों पूछताछ; मोबाइल-लैपटॉप जब्त
आरोपियों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया
प्राथमिकी के अनुसार, वादिनी का एक अभियुक्त के साथ लगभग एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग था। अभियुक्त के बुलाने पर वह मगाईडीह चौवर मिलने गई, जहाँ अभियुक्त द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया। इसी दौरान अन्य अभियुक्तों ने दोनों को देख लिया, जिसके उपरांत दो अन्य अभियुक्तों द्वारा भी वादिनी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया।
एफएसएल की टीम ने की जांच
घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 रामपुकार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कराया गया। अनुसंधान के क्रम में एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कराया गया। पीड़िता का तत्काल चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
अब मृत रैयतों की जमाबंदी खुद अपडेट करेगी सरकार, राजस्व कर्मचारी स्वयं गांव-गांव जाकर पहचान करेंगे
प्राप्त वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया। अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
इन आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी
- मिथलेश कुमार महतो, पिता-स्व० जगलाल महतो, साकिन-मगाईडीह, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।
- सचिन कुमार उर्फ भुअर, पिता-स्व० रामनाथ महतो, साकिन-मगाईडीह, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।
- विधि-विरूद्ध बालक-01
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



