Saran News: अनुज हत्याकांड में लापरवाही पर बनियापुर SHO पर गिरी गाज, SSP ने किया सस्पेंड
7 दिन में स्पष्टीकरण तलब

छपरा। कर्तव्य में लापरवाही और पीड़ित पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोपों पर सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बनियापुर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. दिनेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए उनसे 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
क्या है मामला?
बनियापुर थाना क्षेत्र के परसा टोला में 24 नवंबर 2025 की रात्रि चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें अनुज नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस संवेदनशील मामले में थाना पुलिस द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, घटना के बाद पीड़ित पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा तथा केस को गंभीरता से नहीं लेने की शिकायत सामने आई। इन आरोपों के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर–2) द्वारा जांच की गई। जांच प्रतिवेदन में पीड़ित पक्ष के आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने दिखाया कड़ा रुख
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को तुरंत निलंबित कर दिया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी संवेदनशील मामले में लापरवाही और पीड़ितों के साथ अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष से 7 दिनों के भीतर विस्तृत लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस लाइन में उनकी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



