छपरा के रास्ते कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन का 4 फेरों के लिए बढ़ाया गया परिचालन अवधि

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन का परिचालन अवधि में बढोतरी की गयी है। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 05734/05733 कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन कटिहार से 22 अगस्त से 12 सितम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा अमृतसर से 24 अगस्त से 14 सितम्बर,2024 प्रत्येक शनिवार को 04 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर./डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 14 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
कटिहार से खुलने का समय:
05734 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी कटिहार से 11.40 बजे प्रस्थान कर नौगछिया से 12.27 बजे, थाना बीहपुर से 12.47 बजे, मानसी से 13.32 बजे, खगड़िया से 13.44 बजे, बेगसूराय से 14.57 बजे, बरौनी से 15.40 बजे, हाजीपुर से 17.45 बजे, सोनपुर से 17.57 बजे, छपरा से 19.55 बजे, सीवान से 20.55 बजे, देवरिया सदर से 21.47 बजे, गोरखपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.25 बजे, गोण्डा से 01.30 बजे, बाराबंकी से 03.25 बजे, लखनऊ से 04.25 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 06.40 बजे, इटावा से 08.17 बजे, अलीगढ़ से 10.35 बजे, खुर्जा से 11.45 बजे, हापुड़ से 13.17 बजे, मेरठ सिटी से 14.15 बजे, मुजफ्फरनगर से 15.07 बजे, सहारनपुर से 17.25 बजे, अम्बाला कैण्ट से 19.00 बजे, लुधियाना से 21.25 बजे, जलंघर सिटी से 22.55 बजे तथा व्यास से 23.35 बजे छूटकर तीसरे दिन अमृतसर 00.10 बजे पहुंचेगी।
अमृतसर से वापसी यात्रा का समय:
वापसी यात्रा में 05733 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी अमृतसर से 04.25 बजे प्रस्थान कर व्यास से 04.57 बजे, जलंधर सिटी से 05.35 बजे, लुधियाना से 06.40 बजे, अम्बाला कैण्ट से 08.50 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, मुजफ्फरनगर से 11.25 बजे, मेरठ सिटी से 12.35 बजे, हापुड से 13.32 बजे, खुर्जा से 15.05 बजे, अलीगढ़ से 15.42 बजे, इटावा से 17.35 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 20.10 बजे, लखनऊ से 22.20 बजे, बाराबंकी से 23.20 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.35 बजे, बस्ती से 01.50 बजे, गोरखपुर से 04.05 बजे, देवरिया सदर से 05.10 बजे, सीवान से 06.05 बजे, छपरा से 07.20 बजे, सोनपुर से 08.17 बजे, हाजीपुर से 08.30 बजे, बरौनी से 10.15 बजे, बेगूसराय से 10.35 बजे, खगड़िया से 11.07 बजे, मानसी से 11.19 बजे, थाना बीहपुर से 11.52 बजे तथा नौगछिया से 12.10 बजे छूटकर कटिहार 15.00 बजे पहुंचेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 4, 2026सारण के शिक्षकों को मिलेगा न्याय? डॉ राहुल राज ने की सचिव से दो टूक मांग
छपराFebruary 4, 2026छपरा में गंदे पानी का होगा वैज्ञानिक उपचार, दूधिया पोखरा में बनेगा वेस्ट वॉटर स्टैबिलाइजेशन पॉन्ड
क्राइमFebruary 4, 2026illegal Mining: सारण में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, रातों-रात छापेमारी में 76 लाख का जुर्माना
क्राइमFebruary 3, 2026Saran News: सारण में 12 दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस







