छपरा कचहरी स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा छपरा -मशरख -थावे रेलखण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक छपरा कचहरी स्टेशन का निरीक्षण किया ।
छपरा कचहरी निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, आरक्षित टिकट प्रणाली केंद्र, स्टेशन पैनल, रिले रूम, स्टेशन पर स्थित वेंडरो का लाइसेंस तथा साफ -सफाई, वाटर बूथों पर पेय जल की उपलब्धता एवं यात्री शौचालय, नये रुट रिले इंटरलॉकिंग भवन तथा स्टेशन की संरक्षा का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा-थावे-कप्तानगंज रेल खण्ड का संरक्षा विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करने हेतु निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 सत्यम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलदेव पॉल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य पंकज केशरवानी , वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 यशवीर सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



