
छपरा । सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र के ताजपुर के समीप स्थित पानी भरे गड्ढे से माँझी थाना पुलिस ने एक बृद्ध का शव बरामद किया है। ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप से रविवार की शाम को बरामद शव की पहचान स्थानीय ताजपुर निवासी भानु यादव के 59 वर्षीय पुत्र टुनटुन यादव के रूप में कई गई है।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए.
सुबह में परिवार के लोग मृतक को घर पर नहीं पाकर खोजबीन शुरू कर दी।.पिछले तीन दिनों से परिजनों द्वारा काफी खोज बीन किया गया लेकिन कहीं पता नही चल सका। इस बीच रविवार की शाम में घर से दक्षिण कुछ ही दूरी पर पोखरे में एक शव होने की सूचना मिली। सूचना पर परिजनों ने पोखरे के पास जाकर शव की पहचान की।
उसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना इसकी.सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुअनि शशि रंजन पूरे दल बल के साथ पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक राज मिस्त्री का काम करके अपने परिजनों का भरण पोषण करता था। मृतक को दो पुत्र व तीन पुत्रियाँ हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



