अब ट्रेनों में धक्का खाकर नहीं करना होगा सफर, छपरा से अमृतसर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05049/05050 छपरा-अमृतसर-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 26 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा अमृतसर से 27 अप्रैल से 29 जून,2024 तक प्रत्येक शनिवार को 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
05049 छपरा-अमृतसर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 26 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 09.55 बजे प्रस्थान कर सीवान से 10.50 बजे, थावे से 11.28 बजे, तमकुही रोड से 12.05 बजे, पडरौना से 12.40 बजे, कप्तानगंज से 13.30 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.22 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.22 बजे, सीतापुर से 19.55 बजे, बरेली से 23.10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.53 बजे, सहारनपुर से 04.02 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 04.27 बजे, अम्बाला कैंट से 05.20 बजे, ढंडारी कलां से 06.55 बजे, जलंधर सिटी से 08.10 बजे तथा ब्यास से 08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05050 अमृतसर-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी अमृतसर से 27 अप्रैल से 29 जून,2024 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 13.17 बजे, जलंधर सिटी से 13.58 बजे, ढंडारी कलां से 15.15 बजे, अम्बाला कैंट से 16.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 17.38 बजे, सहारनपुर 18.20 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.14 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.18 बजे, बुढ़वल से 04.42 बजे, गोण्डा से 05.45 बजे, बस्ती से 07.15 बजे, खलीलाबाद से 07.50 बजे, गोरखपुर से 08.45 बजे, कप्तानगंज से 09.50 बजे, पडरौना से 10.42 बजे, तमकुही रोड से 11.15 बजे, थावे से 12.05 बजे तथा सीवान से 12.55 बजे छूटकर छपरा 14.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 15, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







