अब छपरा में हीं माता वैष्णोदेवी का दर्शन, गुफा के अंदर विराजमान है वैष्णो माता

छपरा। छपरा के मशहूर मंदिरों में से एक है अमनौर वैष्णो माता का मंदिर. यहां पहाड़ तो नहीं है लेकिन गुफा में घुसने के बाद ही माता के दर्शन हो जाते हैं. कहा जाता है जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है. उसकी मनोकामना पूरी होती है.जो लोग जम्मू कश्मीर वैष्णो माता के पास दर्शन करने पैसों के अभाव में नहीं जा पाते. ऐसे व्यक्ति छपरा के अमनौर में वैष्णो माता से दर्शन कर सकते हैं. जहां जमीन के अंदर गुफा बनाई गई है.
वैष्णो माता मंदिर के नीचे धरती में गुफा बनाई गई है. जिस गुफा के अंदर वैष्णो माता की मूर्ति स्थापित की गई है. जहां दर्शन करने के लिए छपरा सीवान गोपालगंज सहित बिहार के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं.
इस मंदिर के अंदर लगभग 1 किलोमीटर तक गुफा बनाई गई है. जो अपने आप में काफी आकर्षक है. गुफा में प्रवेश करते ही मन को शांति मिलती है और दर्शन से मन प्रफुल्लित हो जाता है.
गुफा में घुसने के बाद भक्तों का मां वैष्णो देवी के अद्भुत दर्शन प्राप्त होते हैं. दर्शन होते ही भक्तों का मन प्रफुल्लित हो जाता है. शुक्रवार और सोमवार के दिन सबसे ज्यादा भीड़ होता है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



