अब बिहार में मोटे कागज वाला स्टाम्प की बिक्री होगी बंद, निबंधन कार्यालयों में लगेगा मशीन

पटना। राज्य में मोटे कागज वाले स्टाम्प पेपर की बिक्री बंद होगी। इसकी जगह अब ई-स्टाम्प ही मिलेगा। इसके लिए मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में स्टाम्प वेडिंग मशीन लगाएगा। यह एटीएम की तरह होगा। इसके माध्यम से पैसा भुगतान कर लोग खुद से ई-स्टाम्प ले सकेंगे। इसके लिए नया सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इसका ट्रायल जल्द शुरू होगा।
मंत्री सदा और सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। इस समय फिजिकल स्टाम्प पेपर की बिक्री में कालाबाजारी की शिकायत मिलती है। यह पूरी तरह से दूर हो जाएगी। लोग जरूरत के हिसाब से ई-स्टाम्प पेपर की खरीदारी कर सकेंगे। वर्तमान समय में सभी निबंधन कार्यालयों में ई-स्टाम्प की बिक्री को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से हो रही है।
अभी फ्रैंकिंग मशीन व बैंक के माध्यम से होती है स्टाम्प बिक्री
फ्रैंकिंग मशीन के माध्यम से 1000 रुपए तक के गैर न्यायिक मुद्रांक की बिक्री निबंधन कार्यालय में की जा रही है। पटना उच्च न्यायालय और सभी व्यवहार न्यायालयों में ई-कोर्ट फीस की बिक्री एसीसी काउंटर के द्वारा को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम किया जा रहा है। इसके अलावा पटना उच्च न्यायालय समेत सभी 40 व्यवहार न्यायालयों फ्रैंकिंग मशीन से भी ई-कोर्ट फीस की बिक्री की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







