Mother’s Day: माँ हीं होती है बच्चों की पहली शिक्षक, आत्मविश्वास और नैतिकता के गुणों का करती है बीजारोपण
बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से माँ-बेटे के पावन रिश्ते को उकेरा

छपरा: शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर भावनाओं और संस्कारों से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में बच्चों की माताओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर न सिर्फ रैंप पर कदमताल की, बल्कि अपनी ममता और संस्कृति का भी प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, शहर की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजू प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “माँ का स्नेह और शिक्षा ही बच्चे को एक अच्छा इंसान बनाती है। वह जीवन की पहली गुरु होती है, जो बच्चों में आत्मविश्वास और नैतिकता जैसे गुणों का बीजारोपण करती है।”
Read This News: Chhapra News: जम्मू-काश्मीर में पाकिस्तान के बीच गोलीबारी में सारण के लाल BSF जवान मोहम्मद इम्तियाज शहीद
बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से माँ-बेटे के पावन रिश्ते को उकेरा, वहीं माताओं ने मंच पर रैंप वॉक कर सभी का दिल जीत लिया।
विद्यालय की प्रचार्य ज्योति सिंह ने कहा कि बदलते युग में माँ की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। आधुनिक माँ घर की रीढ़ होने के साथ-साथ समाज और करियर में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में इंचार्ज बृजेश कुमार, समन्वयक ममता कुमारी, स्टाफ सदस्य अनिशा कुमारी, प्रियांशु कुमारी, चंदा कुमारी, शिशिर श्रीवास्तव, एसपी मिश्रा, काजल कुमारी, कल्पना, सुरभि, आरती, अंजलि समेत अनेक शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



