सारण DM का आदेश : सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए खतरनाक जगहों पर लगाएं CCTV कैमरा
छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोनपुर मेला प्रांगण में निर्मित सभागार में सड़क सुरक्षा एवं हिट एंड रन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सारण ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2022 से अब तक जिला में कुल 281 हिट एंड रन के मामले दर्ज किए गए हैं । इनमें से अब तक कुल मात्रा 142 मृतकों के आश्रितों के द्वारा सहायतार्थ राशि हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने मृतकों के आश्रितजन से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना आवेदन यथाशीघ्र जिला परिवहन कार्यालय सारण में जमा करवाएं।
ताकि उन्हें सहायतार्थ राशि उपलब्ध कराई जा सके।आवेदन के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यता सूची, आश्रित के बैंक खाता की विवरणी संलग्न करना आवश्यक होगा। इस संबंध में आवश्यक जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी सारण के मोबाइल नंबर-62027 51123 पर भी प्राप्त की जा सकती है। जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में आगे बताया कि जिला में सड़क दुर्घटना से संबंधित सूचना सीधे जिला परिवहन पदाधिकारी को दी जा सकती है।
इस संबंध में सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को हुए इस आशय का निर्देश दें कि सड़क दुर्घटना में मृतकों की सूचना अविलंब जिला परिवहन पदाधिकारी को प्राप्त हो सके। जिला परिवहन पदाधिकारी इस संबंध में एक विशेष पंजी का संधारण करेंगे तथा प्राप्त सूचना को दर्ज करते हुए त्वरित गति से अग्रतार कार्रवाई करेंगे । ताकि आश्रित जनों को सरकार के द्वारा अनुदान की राशि प्रदान की जा सके।
सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने वैसे खतरनाक जगह को चिन्हित कर सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया जहां ज्यादातर दुर्घटनाएं हो रही हैं । वैसी ब्रांच सड़के जो एनएच से जुड़ती हैं वहां पर साइनेज लगवाने के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार गति अवरोधक पीला एवं उजले रंग से पेंट करके बनवाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



