BREAKING: सारण में मदरसा में ब्लास्ट, 2 लोग घायल, जाँच में जुटी पुलिस

छपरा। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव में बुधवार की शाम मदरसा परिसर में धमाके की आवाज के साथ अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग जुट गए। बताया गया कि इस घटना में मदरसा में रह रहे मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन के साथ एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक मुजफ्फरपुर निवासी नूर आलम इस मदरसा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर गड़खा थाना के पुलिस पदाधिकारी एसआई अमान अशरफ वहां पहुंचे, लेकिन पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पूर्व वहां मौके पर पहुंचे लोग दोनों घायल को गाड़ी में लाद कर कहीं लेकर भाग गए।
पूछने पर आसपास के लोगों ने बताया कि इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन पुलिस भी दोनों घायल की तलाश में भटक रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मदरसा में रह कर पढ़ाई कर रहे नूर आलम ने मदरसा के पीछे गेंद जैसे दिख रहे बम को हाथ में उठा लिया और अंदर आ गया। हाथ में बम देख मौलाना उसे अपने हाथ में लेकर फेंकना चाह रहे थे कि नीचे नूर आलम के पैर पर गिर पड़ा। इस घटना में नूर आलम के पैर एवं मौलाना के हाथ फट गए।
हालांकि कुछ लोग इस घटना को सिलिंडर का विस्फोट बता रहे। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस को सिलिंडर फटने व विस्फोट होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गयी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



