छपराबिहार

Transpot News: पटना से थावे और सिलीगुड़ी के लिए नई लग्जरी बस सेवा, यात्रियों को बड़ा लाभ

पटना से थावे 250 रुपए और सिलीगुड़ी 900 रुपए में लग्जरी बस सेवा शुरू

पटना। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) ने पर्यटकों की सुविधा और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। निगम ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत दो नए अंतरराज्यीय और एक अंतर-जिला लग्जरी बस सेवा शुरू की है। नई सेवा से पूर्वोत्तर भारत और उत्तर बिहार के धार्मिक स्थलों की यात्रा अब आसान और आरामदायक होगी। खासकर सिक्किम, दार्जिलिंग, गंगटोक जाने वाले बिहारी पर्यटक और थावे मंदिर जाने वाले श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकेंगे।

दोनों बसों का रूट चार्ट

निगम द्वारा दो रूटों पर बस चलाई जा रही है। जिसमें पटना से सिलीगुड़ी के लिए दो बस अप-डाउन 2बाई2 लग्जरी स्लीपर बस जो आर बलॉक पटना से शाम 7:30 बजे पूर्णिया, किशनगंज (वाया हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा) होकर सिलीगुड़ी तक जाएगी और शाम 6:30 बजे से किशनगंज, पूर्णिया होकर पटना आएगी। इस बस का किराया 900 रूपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। साथ ही पटना से गोपालगंज के लिए एक 2*2 सीटर लग्जरी बस शाम 3:30 बजे आर ब्लॉक से पटना, मसरख, मलमलिया, सिवान के रास्ते थावे, गोपालगंज तक जाएगी और सुबह 5:40 बजे गोपालगंज से पुनः पटना के लिए वापस आएगी। इसका किराया 250 रूपए निर्धारित है।

बस के संचालन से लाभ

इस बस सेवा के परिचालन शुरू होने के बाद से पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा अब उत्तर बिहार और पूरे बिहार के लोगों के लिए पहले से कहीं अधिक सुगम, किफायती और आरामदायक हो गई है। विशेष रूप से सिक्किम, गंगटोक, दार्जिलिंग, पेलिंग, लाचुंग-लाचेन, गुरुडोंगमार झील, युमथांग वैली जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थलों की यात्रा करने वाले बिहारी पर्यटक अब लंबी रेल यात्रा या महंगी फ्लाइट के झंझटों से मुक्त होकर सीधे बस से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। साथ ही, इस बस सेवा के शुरू होने से प्रशिद्ध थावे मंदिर (गोपालगंज) आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अप्रत्याशित रूप से बड़ा लाभ मिल रहा है। क्योंकि अब उनकी यात्रा का रास्ता पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक, किफायती और कम थकाऊ हो गया है।

बसों की संख्या में होगी वृद्धि

पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक नन्द किशोर ने बताया कि, इन दोनों रूट पर पहली बार बिहार सरकार की ओर से सीधे बस सेवा को शुरू की गई हैं। इससे पहले इन मार्गों पर यात्रियों को निजी ऑपरेटरों द्वारा संचालित बसों को बदलकर यात्रा करनी पड़ती थी। उन्होंने यह भी बताया कि बस के सफल संचालन के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। आम लोग बस की बुकिंग या इससे सम्बंधित जानकरी के लिए पर्यटन विभाग के टोल-फ्री नंबर-(8544418314) से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button