
छपरा। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सारण पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर रविवार (31 अगस्त 2025) को चलाए गए इस अभियान में 152 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। साथ ही 270 वारंट और 5 कुर्की का निष्पादन भी किया गया।
शराब कारोबार और सेवन पर कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि शराब की बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने के तहत सघन अभियान चलाया गया। इसमें शराब कारोबार में लिप्त 12 अभियुक्त, शराब सेवन करने वाले 44 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देशी शराब – 708.40 लीटर, विदेशी शराब – 389.10 लीटर, नौसादर – 30 किलो, मीठा – 450 किलो, गैस सिलेंडर – 2, ड्राम – 3, ट्रक – 1, कार – 1 और साइकिल – 2 जब्त की गईं।
वारंटियों पर बड़ी कार्रवाई
अभियान के दौरान सबसे बड़ी सफलता 72 वारंटियों की गिरफ्तारी के रूप में मिली। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास और दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।
| अपराध की श्रेणी | गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या |
|---|---|
| शराब कारोबार | 12 |
| शराब सेवन | 44 |
| वारंटी | 72 |
| दहेज हत्या | 02 |
| हत्या का प्रयास | 15 |
| हत्या | 02 |
| बलात्कार | 01 |
| अन्य | 04 |
| कुल | 152 |
यातायात नियम तोड़ने पर वसूला जुर्माना
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भी सख्ती बरती गई। कुल 70 वाहनों से 1 लाख 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी का सख्त निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने कहा कि जिले में अपराध और शराब कारोबार पर किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि कानून-व्यवस्था और शांति बनी रहे।
थानावार बरामदगी व गिरफ्तारी
| थाना | बरामदगी | गिरफ्तारी |
|---|---|---|
| मकेर | 420 ली. देशी शराब | – |
| मुफस्सिल | 377.10 ली. विदेशी शराब | – |
| तरैया | 140 ली. देशी शराब | – |
| दरियापुर | 55 ली. देशी शराब | 2 |
| गड़खा | 30 ली. देशी शराब, 10.20 ली. विदेशी शराब | – |
| बनियापुर | 12 ली. देशी शराब | 2 |
| भेल्दी | 10.40 ली. देशी शराब | 1 |
| नगर | 10.40 ली. देशी शराब | 1 |
| दिघवारा | 09 ली. देशी शराब | – |
| खैरा | 07 ली. देशी शराब | 1 |
| जलालपुर | 05 ली. देशी शराब | – |
| जनताबाजार | 05 ली. देशी शराब | 1 |
| रिविलगंज | 3.6 ली. देशी शराब | 1 |
| पानापुर | 01 ली. देशी शराब, 1.80 ली. विदेशी शराब | 2 |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान
- July 12, 2026बिहारBihar Homestay Scheme: 16 जिलों के 34 पर्यटन स्थलों पर शुरू होगी होमस्टे योजना, सरकार देगी 10 लाख रुपये तक की सहायता



