
सोनपुर (सारण): अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के तहत सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनपुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चाकूबाजी कांड में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को दबोच लिया।
Holi Special Train: होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, गोंदिया-छपरा के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बादल कुमार उर्फ अमन राय (पिता–महेश राय), निवासी मानपुर, थाना सोनपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने पूर्व विवाद के दौरान विकाश कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने की बात स्वीकार की। घायल का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल, हाजीपुर में चल रहा है।
छापेमारी में हथियार बरामद
अभियुक्त द्वारा हथियार छुपाकर रखने की सूचना मिलने पर सोनपुर पुलिस ने पहलेजा शाहपुर दियारा, पुरवारी टोला स्थित एक घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान रविन्द्र राय उर्फ गोप जी और अरविन्द राय को हिरासत में लिया गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
छपरा में कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता की हत्या करने वाली बेटी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिस सत्यापन में मुख्य अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में सोनपुर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त
- बादल कुमार उर्फ अमन राय, निवासी मानपुर, थाना सोनपुर
- रविन्द्र राय उर्फ गोप जी, निवासी पहलेजा शाहपुर दियारा
- अरविन्द राय, निवासी पहलेजा शाहपुर दियारा
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



