कुदरत का करिश्मा: महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, परिजनों में ख़ुशी

छपरा। जिले के रिविलगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक़्त चर्चा का विषय बन गया जब एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। रिविलगंज प्रखंड के सेमरिया खुर्द निवासी संजय प्रसाद की 40 वर्षीय पत्नी मीणा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रिविलगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को शाम में भर्ती कराया गया। जहाँ नर्मल डिलीवरी से महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। जो अस्पताल में चर्चा का विषय बन गया। एक साथ तीन बच्चों को सुन महिला के परिजन के खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
इस बारे में जनकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला के पहले के जांच रिपोर्ट व अल्ट्रासॉउन्ड में दो बच्चा दिखा रहा था लेकिन जब डिलीवरी हुआ तो तीन बच्चे जन्म लिये। जिसमें एक लड़का है और दो लड़की है. तीनों जन्म तीन तीन मिनट के अंतराल पर हुआ है। पहले एक लड़की हुई फिर एक लड़का उसके बाद एक लड़की. उन्होंने बच्चों के वजन के बारे में बताया की पहला जो लड़की है उसकी 19 सौ ग्राम है, दूसरा लड़का 17 सौ 50 पचास ग्राम, तीसरी लड़की 1800 ग्राम है। फिलहाल तीनों बच्चा और महिला स्वस्थ है. लेकिन वजन कम होने के कारण छपरा सदर अस्पताल के एसएनसीयु में बात हो गया है भर्ती करने के लिए भेज जा रहा है। उन्होंने कहा की वहीं प्रसव के बाद कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। परिवार में एक साथ तीन बच्चों की जानकारी होते खुशी व्याप्त है। मेरे कार्यकाल में यह पहला डिलेवरी है जो महिला एक साथ तीन बच्चों को जन्म दि है।
महिला का यह पाँचवा डिलीवरी था जिसमें उसने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दी है. पहले से महिला को चार बच्चीयां है।
उन्होंने बताया की मेरे संरक्षण में सुधा कुमारी द्वारा डिलेवरी कराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों में मो इम्तियाज़, विनय सिंह, अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



