
छपरा। एक शांत दोपहर। धूप तेज थी लेकिन गांव के लोग अपने-अपने कामों में जुटे थे।छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का एक गांव की एक नाबालिग लड़की खेत में काम कर रही थी, शायद अपने परिवार की मदद कर रही थी। जैसे वह रोज़ करती है। लेकिन 9 मई की वो दोपहर, उसके जीवन का सबसे भयावह दिन बन गई। पीछे से एक जाना-पहचाना चेहरा आया। आकाश कुमार, जो उसी गांव का था, पीड़िता का पड़ोसी भी। लेकिन उस दिन उसने पड़ोसी का भरोसा नहीं, एक दरिंदे का चेहरा दिखाया।
झाड़ियों में घसीटकर, मुंह बांधकर…
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने लड़की का मुंह बांध दिया, ताकि उसकी चीखें बाहर न जाएं। फिर उसे झाड़ियों में घसीटकर ले गया और वहीं दुष्कर्म (Rape with minor Girl) की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह खुद को संभालते हुए घर लौटी और परिवार को आपबीती सुनाई। जैसे ही बात फैली, गांव में सन्नाटा और गुस्से का तूफान साथ-साथ पनपने लगा।
ये भी पढ़ें: Chhapra News: सड़क दुघर्टना में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान के लिए थानों में लगेगा कैंप
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता के परिजनों ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनोज प्रभाकर ने बताया कि 10 मई को थाना कांड संख्या 250/25 दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 126(2), 115(2), 65(2), 352, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता की मेडिकल जांच
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, आरोपी आकाश कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा है कि, “पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सर्वोपरि है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।”
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट



