छपरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

छपरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विगत 3 वर्षों से छपरा के नगरपालिका चौक पर आयोजित होने वाला मटकी फोड़ कार्यक्रम इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं।इस संदर्भ में आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक राहुल मेहता ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य रूप में मानने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मटकी फोड़ कार्यक्रम को आयोजित करने का निर्णय हुआ है।
इसके लिए आगामी 7 सितंबर 2023 को शहर के नगरपालिका चौक पर 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए समिति के सभी सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने सारण की जनता से आग्रह किया कि इस आयोजन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर इसे सफल बनावें।
कार्यकरणी अध्यक्ष रवि कुमार काका,संचालन धनंजय कुमार,धन्यवाद ज्ञापन संजय राय ने किया।बैठक में मुख्य रूप से डॉ चरण दास, अजित कुमार,अभिजीत राज,पपु सिंह,मुकेश शर्मा अवधेश रंजन,रंणजीत हाथी,अमित कुमार,प्रेम गुप्ता,रंजन कुमार,डॉ विकाश कुमार,रितेश कुमार,मंजेश कुमार,महेश राय, सालू मिश्रा,मुकेश राय,अभिषेक सिंह,आदित्य सिंह,रजत कुमार कृष्णा शर्मा वार्ड पार्षद राजू सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थिति थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



