छपरा। जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में मंगलवार की तड़के जिलाधिकारी, सारण एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के नेतृत्व में मंडल कारा, सारण में संयुक्त रूप से औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 27 जनवरी को प्रातः लगभग 03:00 बजे प्रारंभ हुई, जो करीब तीन घंटे तक चली।
छापेमारी के दौरान मंडल कारा के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली गई। महिला वार्ड, पुरुष कैदी वार्ड, अस्पताल वार्ड सहित कारागार परिसर के प्रत्येक कोने का गहन निरीक्षण किया गया। तलाशी अभियान का उद्देश्य कारागार में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, प्रतिबंधित सामग्री अथवा सुरक्षा में चूक की संभावनाओं को समाप्त करना था।
Road Accident: सारण में हाइवा के चपेट में आने से बाइक मैकेनिक की मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
निरीक्षण एवं तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तु की बरामदगी नहीं हुई। इससे कारागार प्रशासन की सतर्कता एवं व्यवस्था की पुष्टि हुई। साथ ही अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, कैदियों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं प्रशासनिक प्रबंधन का भी गहन अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में भी सुरक्षा, अनुशासन एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कारागार की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
UGC के समर्थन में उतरे सांसद सिग्रीवाल, बोले– मोदी के रहते छात्रों के हक पर आंच नहीं
उक्त औचक छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), एसडीपीओ सदर-01, लाइन डीएसपी, संबंधित थाना प्रभारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। तलाशी के दौरान जो भी सामग्री नियमानुसार जमा करने योग्य पाई गई, उसे विधिवत कारागार प्रशासन को सुपुर्द किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखा जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



