संगठन को मजबूत करने में सशक्त भूमिका निभाएगी महिला मोर्चा- पूजा शर्मा

छपरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा पूर्व जिलाध्यक्ष सह वर्तमान जिला उपाध्यक्ष अनु सिंह के आवास पर की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्य समिति सदस्यों की सूची जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह जी को सौंपते हुए कहा कि महिला मोर्चा जिले में एक सशक्त भूमिका निभाएगी एवं संगठन को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी और कहा कि देश और समाज में महिलाओं की भूमिका अग्रणी है, मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव, शारदा देवी, नेहा वत्स, सुनीता कुमारी, नीतू सिंह, पिंकी देवी, महामंत्री मुस्कान सिंह, नेहा शर्मा, मंत्री रेखा गुप्ता, इंद्रावती गिरी, पूनम, कविता देवी, उषा देवी, अल्पना, कोषाध्यक्ष ममता सिंह, मीडिया प्रभारी लाडली शर्मा, कार्यसमिति सदस्य गीता देवी, शबाना खातून, संगीता देवी, संगीता देवी, विद्यावती देवी, किरण देवी, शालू, सुभद्रा सिंह, सीमा देवी, नीलम शामिल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







