
पटना। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सहयोगी दलों ने गठबंधन की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश शुरू कर दी है। गुरुवार को दूसरे चरण के नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी, और इस मौके पर कांग्रेस तथा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपने उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेकर यह संकेत दिया कि महागठबंधन अब साझा उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरना चाहता है।
तीन सीटों पर सहयोगी दलों ने वापस लिए उम्मीदवार
जानकारी के अनुसार, तीन विधानसभा सीटों प्राणपुर, वारसलीगंज और बाबूबरही— से सहयोगी दलों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इन सभी सीटों पर आरजेडी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बाबूबरही (मधुबनी) से वीआईपी उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव ने अपना नामांकन वापस लिया है। अब इस सीट से आरजेडी के अरुण कुशवाहा महागठबंधन के आधिकारिक प्रत्याशी होंगे।
प्राणपुर (कटिहार) से कांग्रेस उम्मीदवार तौकीर आलम ने नामांकन वापस लिया है। यहां से आरजेडी की इशरत प्रवीण गठबंधन की उम्मीदवार होंगी। इसी तरह, वारसलीगंज (नवादा) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सतीश सिंह ने भी नामांकन वापस लिया है। अब इस सीट से आरजेडी के अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता चुनाव मैदान में रहेंगी।
9 सीटों पर अब भी ‘दोस्ताना मुकाबला’
हालांकि तीन सीटों पर एकजुटता दिखाने के बावजूद महागठबंधन के भीतर 9 विधानसभा सीटों पर अब भी एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें नरकटियागंज, कहलगांव, सुल्तानगंज, वैशाली, सिकंदरा, बछवाड़ा, बिहारशरीफ, करगहर और राजापाकर शामिल हैं।
इनमें से पांच सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच, जबकि चार सीटों पर कांग्रेस और सीपीआई के बीच दोस्ताना मुकाबला बना हुआ है। वहीं एक सीट पर वीआईपी और आरजेडी आमने-सामने हैं।
गठबंधन में संतुलन साधने की कोशिश
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी यादव को चेहरा बनाए जाने के बाद महागठबंधन अब चुनावी संदेश को स्पष्ट करना चाहता है कि वह ‘एक नेतृत्व, एक विज़न और एक उम्मीदवार’ के साथ जनता के बीच जा रहा है। उम्मीदवार वापसी की यह पहल उसी दिशा में उठाया गया कदम है।
हालांकि कुछ सीटों पर अब भी आपसी तालमेल को लेकर असमंजस बना हुआ है, लेकिन कांग्रेस और आरजेडी दोनों ही दल इसे जल्द सुलझाने के लिए बातचीत में जुटे हैं।
अब इन सीटों पर दोस्ताना मुकाबला
| सीट | राजद | कांग्रेस |
| वैशाली | अजय कुशवाहा | ई संजीव सिंह |
| नरकटियागंज | दीपक यादव | शाश्वत केदार पांडेय |
| सिकंदरा | उदय नारायण | विनोद चौधरी |
| कहलगांव | रजनीश भारती | प्रवीण सिंह कुशवाहा |
| सुल्तानगंज | चंदन सिन्हा | ललन कुमार |
| सीट | कांग्रेस | सीपीआई |
| राजापाकर | प्रतिमा दास | मोहित पासवान |
| बछवाड़ा | गरीब दास | अवधेश राय |
| बिहारशरीफ | ओमैर खान | शिव कुमार यादव |
| करगहर | संतोष मिश्रा | महेंद्र गुप्ता |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







