छपरा से प्रयागराज रामबाग स्टेशन तक चलेगी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 05125/05126 छपरा-प्रयागराज रामबाग-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी, 2025 को तथा प्रयागराज रामबाग से 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी, 2025 को 09 फेरे के लिये किया जायेगा।
छपरा से प्रयागराज तक चलेगी ट्रेन
05125 छपरा-प्रयागराज रामबाग कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी, 2025 को 09 फेरे के लिये छपरा से 10.05 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 10.42 बजे, सहतवार से 10.59 बजे, बाँसडीह रोड से 11.10 बजे, बलिया से 11.30 बजे, फेफना से 11.38 बजे, चितबड़ा गाँव से 11.46 बजे, करीमुद्दीनपुर से 12.00 बजे, यूसुफपुर से 12.14 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे, नन्दगंज से 12.58 बजे, औंड़िहार से 13.20 बजे, वाराणसी सिटी से 14.25 बजे, वाराणसी जं. से 14.45 बजे, बनारस से 15.15 बजे, माधो सिंह से 16.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 16.48 बजे, हंडिया खास से 17.18 बजे तथा झूंसी से 18.20 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 18.35 बजे पहुँचेगी।
देखिये समय और रूट
05126 प्रयागराज रामबाग-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30
जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी, 2025 को 09 फेरे के लिये प्रयागराज रामबाग से 21.55 बजे प्रस्थान कर झूंसी से 22.25 बजे, हंडिया खास से 22.50 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.15 बजे, माधो सिंह से 23.40 बजे, दूसरे दिन बनारस से 00.35 बजे, वाराणसी जं. से 00.55 बजे, वाराणसी सिटी से 01.20 बजे, औंड़िहार से 01.52 बजे, नन्दगंज से 02.13 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.45 बजे, यूसुफपुर से 03.05 बजे, करीमुद्दीनपुर से 03.21 बजे, चितबड़ा गाँव से 03.37 बजे, फेफना से 03.47 बजे, बलिया से 04.15 बजे, बाँसडीह रोड से 04.30 बजे, सहतवार से 04.42 बजे तथा सुरेमनपुर से 05.05 बजे छूटकर छपरा 06.30 बजे पहुँचेगी।
14 कोच लगा है
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच
लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMay 21, 2026बिहार में सुरक्षा व्यवस्था होगी और हाईटेक, सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे पैनिक बटन
बिहारMay 21, 2026Bihar Police Exam Date: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 4236 पदों पर भर्ती के लिए जून में एग्जाम
छपराMay 21, 2026बेटे की मौत के बाद संकट में था परिवार, गांव वालों ने दिखाई इंसानियत की मिसाल
छपराMay 21, 2026Fame India Survey: सारण DM की प्रशासनिक कार्यशैली का देशभर में डंका, चर्चित अफसरों में शामिल







