
छपरा। सारण जिल के खैरा में एक महिला का आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिसमें परिजनों द्वारा अवैध सबंध का विरोध करने पर महिला द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है। महिला का शव उसके ससुराल वाले घर के कमरे से बरामद किया गया । महिला की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के तकिया खोदाई बाग निवासी आरती देवी पति ओमप्रकाश साह के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुट गई है। मृतका के मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुलदीप नगर 44 नंबर ढाला के पास में है।
घटना के बारे में देते हुए मृतका के ससुर ने बताया कि आरती का विवाह के बाद एक लड़के के साथ विगत 3 वर्षों से अवैध संबंध था। मृतका दो बार अपने प्रेमी के साथ फरार भी हो गई थी। जिसको लेकर मायके और ससुराल वालों द्वारा पंचायत भी किया गया था।गुरुवार के रात में भी पति ओमप्रकाश द्वारा प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया गया। जिसके बाद डांट फटकार लगाकर मायके वालों को बुलाया गया। शुक्रवार को मायके और ससुराल पक्ष द्वारा बातचीत किया जा रहा था। मायके वालों द्वारा डांट फटकार लगाए जाने के बाद बाद दूसरे मंजिल पर जाकर फांसी लगा लिया गया।
वही घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतिका के पिता ने बताया कि लड़की को ससुराल वालों द्वारा मारपीट करते हुए मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको लेकर आज लड़की ने आज फांसी लगा लिया है। युवती का विवाह 2016 में ओमप्रकाश साह के साथ हुआ था। जिसके उसको तीन बच्चा है।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर



