छपरा में लव जिहाद: अरमान के प्यार में आरती बनी तमन्ना, ढाई साल बाद प्रेमी ने छोड़ा

छपरा। सारण जिले के इसुआपुर थाना अंतर्गत प्यारेपुर की घटना. जहां एक ही गांव मे अगल-बगल के घरों में हिंदू और मुस्लिम परिवार रहते हैं।दोनों परिवारों के बीच बातचीत का संबंध तो रहता ही है। इसी क्रम में मुस्लिम परिवार का 25 बर्षीय अरमान अली अपने घर के बगल के 16 वर्षीय आरती कुमारी को अपने प्रेम के जाल में फंसा लेता है तथा उसको भागकर मुंबई लेकर चला जाता है. जहां उससे कोर्ट में शादी करता है ।
उसके बाद लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य करता है और आरती से उसका नाम बदल कर तमन्ना रखता है। और उसे मुस्लिम धर्म को स्वीकार कराता है। लेकिन लड़की हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म को मानती है ।दोनों के बीच कुछ दिनों तक तो संबंध बहुत अच्छा रहता है लेकिन बाद में अरमान का आरती के प्रति ब्यवहार बदल जाता है। और उसके साथ मारपीट करने लगता है ।
साथ ही उससे मजदूरी भी करवाने लगता है।और बीमारी की हालत में भी वह उसको ड्यूटी करने के लिए बाध्य करता है। यही नहीं आरती को एक बच्चा भी होता है जिसको कुछ दिनों बाद अरमान जहरीली इंजेक्शन दिलवा कर मार डालता है। लड़की के अनुसार बच्चा पूर्ण रुप से स्वस्थ रहता है ।लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद उसके शरीर में काला काला धब्बा होने लगता है ।उसके बाद उसकी मौत हो जाती है। यही नहीं अरमान लड़की के पास जमा पूंजी 30 हजार रुपया भी जबरदस्ती छीन लेता है तथा उसे सिलीगुड़ी अपने दादाजी के घर ले जाने के लिये मना लेता है।
इसी बहाने आरती को लेकर भकुरा भीठी चला आता है। लड़की हंसती खेलती उसके साथ आती है ।उसे क्या पता कि उसके साथ धोखा हो रहा है।अरमान लड़की को भकुरा भीठी होटल में बैठा कर गुम हो जाता है। तब लड़की को पता चलता है कि वह तो अपने घर के पास आ गई है।उसके बाद वह अपने घर आती है और अपने माता पिता के साथ आकर थाने में अरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराती है।
वही उसके पिता राजबल्लभ राम का कहना है कि अब वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह लड़की के साथ कैसा व्यवहार करें। उसे अपने साथ रखें या उसे अरमान के घरवालों के हवाले कर दें। इस बाबत थाना अध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले का तहकीकात किया जा रहा है।फिलहाल लड़की अपने माँ बाप के घर है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान



