
सारण । राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने और पदक जीतने वाले सारण के खिलाड़ियों का अभिनंदन जिला खेल भवन में जिला खेल पदाधिकारी और सारण जिला एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों ,समाजसेवी राजनेता और वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपस्थिति में किया गया। ईस्ट जोन ट्रेक एंड फील्ड में महिला अंडर 20 में आष्मी कुमारी ने हैमर थ्रो में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मैडल पर कब्ज़ा किया वहीं अंडर 16 पुरुष वर्ग में जेवेलिन थ्रो प्रतियोगिता में आयुष राज ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
वही शॉटपुट में देवांशु शेखर ने अंडर 18 आयु वर्ग में द्वितीय, सुमन कुमार ने हैमर थ्रो में अंडर 20 आयु वर्ग में द्वितीय, जागृति सिंह ने अंडर 18 आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में द्वितीय, प्रिंस ने अंडर 20 आयु वर्ग के शॉटपुट में तृतीय और आष्मी कुमारी ने शॉटपुर में अंडर 20 आयु वर्ग का ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में अंडर 23 आयु वर्ग में वरुण सिंह को गोल्ड, देवांशु शेखर को अंडर 18 में गोल्ड, शिवानी कुमारी को अंडर 23 आयु वर्ग में गोल्ड और जागृति सिंह को अंडर 18 आयु वर्ग में द्वितीय , देवांशु शेखर को अंडर 18 में द्वितीय स्थान मिला था।
सभी खिलाड़ियों का सम्मान जिला खेल भवन में जिला खेल पदाधिकारी शमीम अहमद की उपस्थिति में वरिष्ठ खिलाड़ियों और समाजसेवियों द्वारा किया गया जिनमे सुरेश प्रसाद सिंह, सभापति बैठा, हरेंद्र, मुकेश कुमार यादव, शक्ति सिंह, मेराज खान, निर्मल ठाकुर, हरेंद्र दास, पंकज कश्यप, सोनू बाबा, नीतीश कुमार पांडेय, दीपक सिंह, अजीत कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह सहित जिले के तमाम खेल प्रेमी शामिल रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



