राजनीति

Wanted Criminal: सारण में फरार अपराधियों पर शिकंजा, 7 आरोपितों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित

पकड़वाओ और पाओ इनाम! सात फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस

छपरा। सारण जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर सात वांछित अभियुक्तों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लंबित एवं गंभीर कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के सात आरोपितों पर इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इन अभियुक्तों की सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इन फरार अभियुक्तों पर घोषित हुआ इनाम

क्रम सं.अभियुक्त का नामपिता/पति का नामपतासंबंधित थाना/कांड संख्याइनाम राशि (₹)
1पप्पू रायस्व. परमेश्वर रायइस्माइलचक, थाना-सोनपुर, जिला-सारणसोनपुर कांड सं. 1104/235,000
2राजकुमार उर्फ धीकल रायकृष्णा रायमुबारकपुर, थाना-गड़खा, जिला-सारणगड़खा कांड सं. 434/255,000
3रमेश रामविजेंद्र रामखारीपकर, थाना-गड़खा, जिला-सारणगड़खा कांड 171/245,000
4इंदु देवीउपेन्द्र रायखबसा, थाना-बनियापुर, जिला-सारणबनियापुर कांड 194/255,000
5शैलेश रामविजेन्द्र रामखोरीपाकर, थाना-गड़खा, जिला-सारणगड़खा कांड 171/245,000
6मुकेश रामविजेन्द्र रामखोरीपाकर, थाना-गड़खा, जिला-सारणगड़खा कांड 171/245,000
7गणेश रायपुलिस रायबनवारीपुर, थाना-दरियापुर, जिला-सारणदरियापुर कांड 185/125,000

अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान  जारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम जनता से सहयोग की अपील की गई है। किसी भी तरह की सूचना संबंधित थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button