छपरा में 15 साल बाद शिक्षिका हुआ तबादला तो बच्चों के आंखों से बहा आंसुओं का सैलाब

छपरा। छपरा में टीचर और स्टूडेंट्स के बीच प्यार और लगाव का बेहद खूबसूरत वीडियो सामने आया है। यहां एक शिक्षिका का 15 साल बाद स्कूल से ट्रांसफर हुआ। शिक्षिका की विदाई पर छात्र-छात्राएं अपनी भावनाओं पर काबू न कर सके और फूट-फूटकर रो पड़े। बच्चों के मन में इस कदर प्यार देखकर शिक्षिका के भी आंसू निकल आए। उन्होंने छात्राओं को गले लगाकर चुप कराया और मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। दरअसल यह तस्वीर है सारण जिले के पानापुर प्रखंड के बकवा गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की।
जहां नयी वार्डेन रेखा कुमारी की पदस्थापना के बाद वार्डेन पद पर कार्यरत प्रखंड शिक्षिका आशा कुमारी गुरुवार को जब अपने मूल विद्यालय के लिए निकली तो छात्राएं फूट फूटकर रोने लगी . छात्राओं की आखों से बहते आंसुओ के सैलाब को देख निवर्तमान वार्डेन आशा कुमारी भी अपने आप को रोक न सकी एवं वह भी रोने लगी .
गुरु शिष्या के इस अगाध स्नेह को देख उपस्थित हर किसी की आंखे नम हो गयी .मालूम हो कि प्रखंड के मध्य विद्यालय रसौली में पदस्थापित शिक्षिका आशा कुमारी मई 2008 में स्थापना काल से ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डेन पद पर पदस्थापित थी .विद्यालय के संचालक कांता राम ने बताया कि आशा कुमारी के योगदान को भुलाया नही जा सकता .
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



