आयुक्त सारण प्रमंडल सारण की अध्यक्षता में सारण एकेडमी में शिक्षा संवाद का हुआ आयोजन

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में सरकार के प्रमुख लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं का हुआ हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार
छपरा आयुक्त सारण प्रमंडल सारण सर्वानन एम की अध्यक्षता में सारण एकेडमी,छपरा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सारण अमन समीर भी उपस्थित थे। विदित है कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों की लोकोपयोगी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित ‘जन-संवाद’ कार्यकम की तर्ज पर ‘शिक्षा संवाद’ कार्यकम आयोजित किया जा रहा है। आयुक्त के द्वारा बताया गया कि इन लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी नहीं रहने की स्थिति में उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा होती है। कभी कभी उन्हें इसके लाभ से वंचित रहना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में शिक्षा संवाद आयोजित करने का निदेश सरकार से प्राप्त हुआ है। यह शिक्षा संवाद जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यकम इस प्रकार से तैयार किया गया है कि निर्धारित अवधि में जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय आच्छादित हो जाय।
आज आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक गणों ने भी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अपना फीडबैक दिया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा व्यक्त किए गए योजनाओं के संबंध में फीडबैक को सही माध्यम के जरिए सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
छपराJune 24, 2026सारण के अमनौर बाईपास सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में आयेगी तेजी, विशेष कैंप में रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बिहारJune 24, 2026Khas Mahal Ki Jamin: खास महाल की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, 30 हजार परिवारों को मिलेगा भूमि पर्चा
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग







