बिहार डेस्क। चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव की जमानत रद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले में 25 अगस्त को सुनवाई होगी। सीबीआई की ओर से इस पर जल्द सुनवाई करने की मांग रखी गई थी। बता दें कि लालू को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। इसके खिलाफ ही सुनवाई के लिए सीबीआई की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
गौतलब है कि इससे पहले चारा घोटाला मामले में 27 मार्च को लालू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। शीर्ष अदालत ने चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को नोटिस जारी करने को लेकर सीबीआई की याचिका को खारिज कर दी थी। तब अदालत ने कहा कि इसी तरह का मामला पहले से लंबित है।
झारखंड उच्च न्यायालय ने 22 अप्रैल 2022 को लालू यादव को चारा घोटाला मामले में जमानत दी थी। लालू फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण बेल पर बाहर हैं। सीबीआई ने झारखंड उच्च न्यायालय के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
गौरतलब है कि डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये से अधिक के गबन से जुड़े पांचवें चारा घोटाले के मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री को पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही उनपर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026क्राइमसब्जी दुकान से गांजा, किराना स्टोर से स्मैक का कारोबार! सारण पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां



