Mobile Phone Hacked: क्या आपका मोबाइल फोन हैक हो चुका है? मिनटों में ऐसे करें जांच
साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी सावधानियां

Mobile Phone Hacked: देशभर में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मोबाइल फोन आज केवल बातचीत का साधन नहीं, बल्कि बैंकिंग, यूपीआई, सोशल मीडिया और निजी डाटा का केंद्र बन चुका है। ऐसे में लोगों के मन में यह चिंता लगातार बनी रहती है कि कहीं उनका मोबाइल फोन हैक तो नहीं हो गया। अच्छी खबर यह है कि आप खुद ही कुछ आसान तरीकों से यह जांच सकते हैं कि आपका फोन सुरक्षित है या नहीं।
कैसे करें पता कि फोन हैक है या नहीं?
यदि आपको शक है कि आपके मोबाइल से बैंक ओटीपी, व्हाट्सएप कोड या कॉल किसी और को फॉरवर्ड हो रहे हैं, तो सबसे पहले अपने फोन में यह कोड डायल करें *#21# इस कोड को डायल करते ही आपके फोन की कॉल, मैसेज और डाटा फॉरवर्डिंग स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसका मतलब समझिए:
- अगर स्क्रीन पर “Not Forwarded” लिखा आता है, तो आपका फोन सुरक्षित है, घबराने की जरूरत नहीं।
- लेकिन अगर किसी अनजान नंबर पर कॉल या मैसेज फॉरवर्ड दिख रहा है, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है।
- ऐसी स्थिति में आपके बैंक ओटीपी, व्हाट्सएप वेरिफिकेशन कोड या कॉल डिटेल स्कैमर्स तक पहुंच सकते हैं।
फोन हैक लगे तो तुरंत क्या करें?
अगर *#21# डायल करने पर कोई संदिग्ध फॉरवर्डिंग दिखाई दे, तो तुरंत यह कोड डायल करें। ##002# इस कोड से आपके फोन की सभी प्रकार की कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग बंद हो जाती है और संभावित खतरा कम हो जाता है।
साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी सावधानियां
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, केवल कोड डायल करना ही काफी नहीं है। इन बातों का भी विशेष ध्यान रखें।
- किसी अनजान लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें
- बैंक या केवाईसी के नाम पर आए कॉल/मैसेज पर भरोसा न करें
- ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी से साझा न करें
- मोबाइल में मजबूत पासवर्ड और स्क्रीन लॉक का उपयोग करें
- समय-समय पर मोबाइल ऐप्स की अनुमति (Permissions) जांचते रहें
साइबर ठगी होने पर कहां करें शिकायत?
अगर आपको साइबर ठगी या मोबाइल हैकिंग का संदेह हो, तो तुरंत शिकायत करें।
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर: 1930
- या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
आज के डिजिटल दौर में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। एक छोटा सा कोड डायल करके आप अपने मोबाइल की सुरक्षा जांच सकते हैं और समय रहते साइबर ठगों से खुद को बचा सकते हैं। जागरूक रहें, सतर्क रहें और दूसरों को भी इस जानकारी से अवगत कराएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



