छपरा के जेपीएम व गंगा सिंह कॉलेज का कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले-महाविद्यालयों में पठन-पाठन का वातावरण बनाया जाएगा

छपरा। जयप्रकाश विश्ववविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेयी ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन केंद्र का भी एक बार फिर जायजा लिया। मंगलवार को कुलपति ने स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग, भूगोल विभाग तथा जेपीएम कॉलेज व गंगा सिंह महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
कुलपति ने स्पष्ट शब्दों में अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि महाविद्यालयों में पठन-पाठन का वातावरण बनाया जाएगा तथा छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।
कुलपति ने सबसे पहले विश्ववविद्यालय परीक्षा भवन में चल रही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की समीक्षा की। वे मूल्यांकन कार्य कर रहे प्राध्यापकों की समस्याओं से अवगत हुए इसके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कुलपति ने स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग एवं भूगोल विभाग का निरीक्षण किया।
फिर कुलपति जयप्रकाश महिला महाविद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयोगशाला और पुस्तकालय की भी जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात कुलपति प्रो. बाजपेयी ने गंगा सिंह कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। वहां भी उन्होंने प्रयोगशालाओं सहित अन्य विभागों की बारीकी से जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर समायोजक, महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. हरिश्चंद भी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम
- July 1, 2026TechnologyWhere Is My Bus App: ऐप से यात्रियों को मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, घर बैठे बुक होगी पसंदीदा सीट



