छपरा में दुग्ध वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

छपरा। सारण में तेज रफ्तार वाहनों की कहर से लगातार सड़क दुघर्टनाएं हो रही है। एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला है। जहां दुग्ध वाहन ने बाइक सवार एक युवक को कुचल डाला। जिससे घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी। घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर-नगरा मार्ग पर माधोपुर चौक के समीप की है। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के नून नगर कांही गांव निवासी अमरेंद्र श्रीवास्तव के 19 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार श्रीवास्तव उर्फ श्रवण कुमार के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह में अपने घर से जलालपुर एक निजी विद्यालय में पढ़ाने के लिए बाइक से जा रहा था तभी माधोपुर चौक पर दुध लदी अनियंत्रित पिकअप वैन ने कुचल दिया। जिसके बाद आनन-फानन में जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। हाल ही में एक माह पहले अमृत की बहन की शादी हुई थी।
शादी के माहौल से घर में खुशी थी लेकिन अमृत के मौत के बाद मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची जलालपुर थाने की पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर लिया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







