Kallu released a new formula on Holi, you will also be surprised to know

होली पर कल्लू ने जारी किया नया फार्मूला, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

भोजपुरी मनोरंजन

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू ने इस होली एक नया फार्मूला इजाद किया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। कल्लू का यह फार्मूला तेजी से इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है। कल्लू ने अपना यह फार्मूला नए गाने के अंदाज में प्रस्तुत किया है, जो होली पर बेहद खास भी माना जा रहा है। कल्लू का यह फार्मूला है – यार + भतार = देवर। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू होली के दिन भाभी को यह फार्मूला समझाते नजर आ रहे हैं। इस वजह से यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है और लोग उसे पर कल्लू के आइक्यू को भी सराह रहे हैं।

वहीं, गाना यार + भतार = देवर को लेकर कल्लू ने कहा कि होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ देवर और भाभी के बीच अतरंगी संवाद वाला भी होता है। यह सदियों से चली आ रही परंपरा है जो हमारी लोक संस्कृति में बसती है। उसी को केंद्र में रखकर यह गाना बनाया गया है जो दर्शकों को भी पसंद आ रहा है। गाने को हमने नएपन के साथ रिलीज किया है और इसमें एक अलग अंदाज के साथ स्वैग देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि मेरा यह गाना सबको पसंद आएगा और आगे भी मैं होली के एक से बढ़कर एक गाने लेकर आता रहूंगा और अपने श्रोताओं की होली को यादगार बना दूंगा।

आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू का गाना यार + भतार = देवर डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में लोकप्रिय अभिनेत्री डिंपल सिंह नजर आ रही है जिनके साथ कल्लू की केमिस्ट्री बेहद फिट नजर आ रही है। इस गाने के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है। लिरिक्स शुभदायल सोहरा का है। म्यूजिक रोशन सिंह का हैं। वीडियो डायरेक्ट वेंकट महेश हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर नीतिश सिंह हैं। कोरियोग्राफर सोनू प्रीतम हैं।