JDU विधायक पप्पू पांडेय के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, गिरफ्तारी से पहले ही फरार
SP विनय तिवारी ने की छापेमारी

गोपालगंज : गोपालगंज जिले में जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
सोमवार सुबह पुलिस की कई टीमों ने तुलसिया स्थित उनके आवास पर दबिश दी, लेकिन विधायक और उनके भाई सतीश पांडेय मौके से फरार पाए गए। इसके बाद हथुआ स्थित उनके पेट्रोल पंप आवास पर भी पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भू-माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में की जा रही है। इस मामले में कोर्ट ने विधायक और उनके भाई सहित सीए राहुल तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
पुलिस के अनुसार, इस केस में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
छापेमारी में जिले के कई थानों की पुलिस को शामिल किया गया था, जिससे कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुचायकोट थाने में एक अप्रैल को इस पूरे मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चल रहे विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
बिहारApril 13, 2026JDU विधायक पप्पू पांडेय के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, गिरफ्तारी से पहले ही फरार
पटनाApril 12, 2026बिहार के गांवों में बिना LPG सिलेंडर के चूल्हा जलेगा, गोबर से मिलेगी गैस!
पटनाApril 11, 2026UP में भी बेतिया राज संपत्तियों पर सख्त नियंत्रण, नई नियमावली से विवाद निपटान होगा आसान
पटनाApril 11, 2026बिहार के 38 जिलों में 26,031 जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण, ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा







