CBSE Board Result: छपरा के VIP स्कूल की तनवी ने सीबीएसई 12वीं में 95.2% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास
साकेत कुमार ने भी 94.2% अंक अर्जित कर शानदार प्रदर्शन किया

छपरा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचायक बन चुके विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मुकरेड़ा (VIP स्कूल) ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की छात्रा तनवी मिश्रा ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 95.2% अंक प्राप्त कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। वहीं छात्र साकेत कुमार ने भी 94.2% अंक अर्जित कर शानदार प्रदर्शन किया है।
दोनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के समर्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, और पारिवारिक सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि टाइम मैनेजमेंट, नियमित क्विज टेस्ट, और विश्लेषणात्मक मूल्यांकन प्रणाली ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी।
ये भी पढ़ें: अब अस्पतालों में क्यूआर कोड के जरिए मिलेगी दवाओं की उपलब्धता की जानकारी
विपरीत परिस्थितियों में लिखी सफलता की कहानी
निदेशक डॉ. राहुल राज ने बताया कि तनवी और साकेत ने विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और लगन, नियमितता और दृढ़ निश्चय के साथ पढ़ाई करते हुए यह सफलता अर्जित की। उन्होंने कहा कि इन दोनों विद्यार्थियों ने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा की मिसाल कायम की है।
ये भी पढ़ें: बिहार में रेलवे का नेटवर्क होगा मजबूत, जमालपुर-भागलपुर के बीच बिछेगी तीसरी और चौथी लाइन
विद्यार्थियों का मिला हर कदम पर मार्गदर्शन
डॉ. राहुल राज ने यह भी बताया कि विद्यालय में योग्य और अनुभवी फैकल्टी है, जो छात्रों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से समझकर समाधान प्रदान करती है। यहां छात्रों को उच्च स्तरीय स्टडी मटेरियल, इंटरनल टेस्ट, और ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज के माध्यम से लगातार अभ्यास और मूल्यांकन का अवसर दिया जाता है।
पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल
तनवी और साकेत की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। निदेशक महोदय ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्रों को भी इनकी सफलता से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 7, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 960.84 लीटर अवैध शराब बरामद; 9 कारोबारी गिरफ्तार
- September 7, 2026करियर – शिक्षाडिग्री नहीं, हुनर बनेगा रोजगार की चाबी; राजेंद्र कॉलेज में वोकेशनल छात्रों को मिला मंत्र
- September 7, 2026क्राइमChhapra Crime News: एक मोबाइल चोरी की शिकायत और खुल गया चोरी का खजाना, सारण में लाखों के आभूषण के साथ चार संदिग्ध पकड़े गए
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी



