IPS officer Transfer: सारण के नये SSP बने 2017 बैच के IPS विनीत कुमार, डॉ. कुमार आशीष का हुआ तबादला
सहरसा कोशी क्षेत्र के डीआईजी बनाए गये डॉ. कुमार आशीष

छपरा। सारण जिले के पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कुमार आशीष का तबादला कर दिया गया है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. कुमार आशीष को सहरसा कोशी क्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। वहीं, उनकी जगह 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार को सारण का नया वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
डॉ. कुमार आशीष के कार्यकाल को सारण जिले में एक सशक्त, अनुशासित और जनहितकारी पुलिसिंग के रूप में याद किया जाएगा। एसएसपी रहते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार किया। जनता के साथ संवाद, त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी पुलिसिंग के कारण उन्होंने आम लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके नेतृत्व में कई संवेदनशील मामलों का सफल निष्पादन हुआ, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई।
अब सारण की कमान संभालने जा रहे विनीत कुमार इससे पहले जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भी सख्त और अनुशासित प्रशासनिक शैली के साथ अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में सारण पुलिस अपराध पर और प्रभावी नियंत्रण स्थापित करेगी तथा कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाएगी।
सारणवासियों ने जहां डॉ. कुमार आशीष को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं, वहीं नए एसएसपी विनीत कुमार से जिले में मजबूत, निष्पक्ष और जनमैत्री पुलिसिंग की अपेक्षा जताई जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMarch 4, 2026बिहार में सड़क पर कब्जा अब नहीं चलेगा! अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Result: छपरा के VIP स्कूल के 31 छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Entrance Exam: वुडबाइन के होनहारों ने छपरा का गौरव बढ़ाया, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 21 छात्रों की ऐतिहासिक सफलता
छपराMarch 2, 2026सारण में सड़क परियोजनाओं को रफ्तार देने की तैयारी, जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने का आदेश







