छपरा के जेपी विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन ने पकड़ी रफ्तार, ऑनलाइन करें आवेदन

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय स्नातक सीबीसीएस पाठ्यक्रम (सत्र-2024-28) में नामांकन हेतु आवेदन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार, 11 जून को जहां 1 दिन में कुल 2859 अभ्यर्थियों ने नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए वहीं बुधवार, 12 जून 2024 को शाम 4 बजे तक 3455 अभ्यर्थियों ने नामांकन के लिए विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर आवेदन किया। यह अच्छी बात है कि प्रतिदिन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में अब औसतन काफी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
इस बीच छात्रहित में कुलपति द्वारा नामांकन के लिए आवेदन की तिथि विस्तारित कर दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट www.jpv.ac.in के माध्यम से नामांकन के लिए आवेदन पत्र और निर्धारित शुल्क स्वीकार किए जा रहे हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2024 थी जिसे आज विस्तारित कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को आगाह किया गया है कि सिर्फ और सिर्फ विश्वविद्यालय के उक्त अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन प्रपत्र भरें। आवेदन करते समय सभी कॉलम को सही-सही भरें तथा उसी वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन शुल्क का भुगतान भी करें। आवेदन करने या शुल्क जमा करने के लिए किसी अन्य स्रोत या लिंक का कतई इस्तेमाल न करें। उल्लेखनीय है कि 4 वर्षीय स्नातक सीबीसीएस पाठ्यक्रम (सत्र-2024-28) में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया विगत 29 मई 2024 से प्रारंभ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







