सारण में साइबर क्रिमिनल ने कमिशनर बनकर DM और SDO को किया कॉल, GPAY पर माँगा रूपये

छपरा। सारण में साइबर अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे अधिकारी भी हैरान है। जिला पदाधिकारी सिवान एवं अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर के मोबाइल नंबर पर 9109405800 नंबर से आयुक्त सारण प्रमंडल, छपरा के नाम से फर्जी फोन कॉल एवं मैसेज आया है।
जिला पदाधिकारी सिवान एवं अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर द्वारा इस बात को आयुक्त सारण प्रमंडल, छपरा के संज्ञान में लाया गया है।
वार्ता करने पर ज्ञात हुआ कि 91094 05800 से किया गया कॉल फर्जी है। इस फर्जी नंबर से मैसेज के क्रम में मोबाइल नंबर 9166637206 पर फोनपे/पेटीएम/गूगलपे के माध्यम से राशि ट्रांसफर करने की बात की गई।
आयुक्त गोपाल मीणा ने कहा है कि उनके द्वारा जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी या डीसीएलआर से नीचे किसी भी पदाधिकारी को कॉल नहीं किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके द्वारा पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उनके सरकारी सीयूजी नंबर के अलावा किसी भी अन्य नंबर से किसी भी अधिकारी को कॉल नहीं किया जाता है।
इस मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक,सारण एवं साईबर थाने को दी गई है। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमलोगों को ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहने की अपील की है। ऐसा मामला होने पर तुरंत साइबर थाने में सूचित करने को कहा है।
साइबर अपराधी किसी बड़े अधिकारी के नाम से फर्जी कॉल कर साइबर अपराध/ वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए धमकी देने या निजी जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।
ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहने तथा संचार साथी पोर्टल www.sancharsathi.gov.in/sfc की “चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशन” सुविधा पर ऐसी धोखाधड़ी वाली कॉल की शिकायत करने की सलाह दी जाती है।
इस तरह के त्वरित शिकायत से दूरसंचार विभाग को साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी आदि के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।
डॉट नागरिकों को पहले से ही साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होने की स्थिति में साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930
या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट की करने की सलाह देता है।
इसके साथ ही नजदीकी साइबर क्राइम थाने पर भी इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई जा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



