छपरा में दुष्कर्म में असफल होने पर लड़की की हत्या कर दी, मां को भी चाकू मारे

छपरा। छपरा में 17 साल की लड़की से घर में घुसकर रेप की कोशिश की गई। लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। लड़की की चीखने की आवाज सुनकर जब मां वहां पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। मां की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि लड़का नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था। मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद से आरोपी अपने परिजनों के साथ फरार है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अर्जुन, लड़की से एक तरफा प्रेम करता था। इसको लेकर वह कई बार लड़की को टोका भी था। इसको लेकर हंगामा भी हुआ था।
बुधवार की सुबह अर्जुन मौका देख लड़की के घर में घुस गया। लड़की के साथ प्रेम का इजहार कर उसके साथ रेप करने लगा। विरोध करने पर लड़की का गला रेत मौत के घाट उतार दिया। इधर, शोर सुन बचाने पहुंची लड़की की मां पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।
लड़की की बुआ और आरोपी के पिता ने किया था प्रेम विवाह:
आरोपी और लड़की के परिवार में पहले से विवाद था। स्थानीय लोगो के अनुसार, लड़की की बुआ और आरोपी के पिता ने प्रेम विवाह किया था। दोनों ने घर से भाग शादी रचा ली थी। इसके बाद दोनों कई सालों तक घर नहीं आए थे। इसी बात पर दोनों परिवार में विवाद चला आ रहा था। दंपती बच्चों के जन्म के बाद घर पर आए थे। हालांकि कुछ दिन बाद माहौल सामान्य हो गया था। प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी जोड़ों के चार बच्चे हैं, जिसमें से एक आरोपी अर्जुन है।
गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी: ओपी प्रभारी
इधर, मढ़ौरा के गौरा ओपी प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बताया कि सलिमापुर में लड़की को चाकू गोदकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। लड़की की मां घायल है, जिससे उसका इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल आरोपी और उसके घर वाले फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







