छपरा

छपरा में खेसारीलाल यादव ने मैट्रिक परीक्षा के तीसरी टॉपर पलक कुमारी को दिया लैपटॉप

खेसारी बोले – पलक जैसी हर बेटियां आएं अव्वल, बढ़ाएं बिहार का सम्मान

छपरा। सुपर स्टार खेसरलाल यादव ने बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 486 नंबर लाकर प्रदेश भर में तीसरा स्थान लाने वाली पलक कुमारी को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ एक लैपटॉप भेंट किया। पलक कुमारी, खेसारीलाल यादव के पैतृक गांव धानाडीह की है, जिनके पिताजी का नाम राजेश सिंह है। खेसारीलाल यादव ने उन्हें यह लैपटॉप खेसारीलाल फाउंडेशन की ओर से दिया गया, जिसके तहत खेसारीलाल यादव अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर उनके साथ मौके पर गीतकार पवन पांडेय भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर खेसारीलाल यादव ने कहा कि पलक ने ना सिर्फ हमारे गांव का नाम रौशन किया है, बल्कि उन्होंने बेटियों के समक्ष एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। हम चाहेंगे कि पलक जैसी सभी बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आएं, और अपने परिवार के साथ प्रदेश व देश का मान बढ़ाएं। खेसारी लाल यादव ने कहा कि पलक में इस गांव का मन बढ़ा दिया है।

पलक आगे भविष्य में जो कुछ बनना चाहेंगे उसमें वह सहयोग करेंगे। वहीं पलक कुमारी ने कहा कि मेरी सफलता पर आज मेरे गांव के भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मुझे उपहार स्वरूप यह लैपटॉप भेंट किया है, ताकि मैं आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकूं। मैं आईएएस बनना चाहती हूं और उन्होंने मुझे इसके लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि वे मेरी सफलता में सहयोग करेंगे और मुझे इस बनाने में भी सहायता करेंगे।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

advertisement

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button