रिविलगंज पुलिस ने पिकअप वैन लूटकांड का किया उद्भेदन, तीन अपराधी गिरफ्तार

छपरा। छपरा-मांझी मुख्य मार्ग स्थित रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव के पास सड़क से 03 जनवरी की रात्रि चार अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर मटर छेमी लदी एक पिकअप गाड़ी को लूट कर फरार हो गए थे। लूट की घटना के सुचना मिलने के बाद एक्शन में आयी रिविलगंज थाना पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही 04 जनवरी को मुजफ्फरपुर जिले से पिकअप गाड़ी को बरामद करने में कामयाबी पा लिया।
पुलिस के अनुसार 3 जनवरी मंगलवार की देर रात यूपी गाजीपुर जिले के सौवल थाना क्षेत्र के रामलाल गांव निवासी पिंटू यादव पिकअप चालक की शिकायत पर पिकअप लूट की प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की गई। इस मामले में रिविलगंज पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनो अपराधी मुज़फरपुर जिले के रहने वाले है।
गिरफ्तार अपराधियों में मुजफ़रपुर जिले के सरेया थाना क्षेत्र के पोखरेरा निवासी सच्चीदानंद सिंह पुत्र चंदन कुमार, चंद्रशेखर सिंह के पुत्र रंजीत कुमार, तुर्की थाना क्षेत्र के तुर्की बखूर्बर गांव निवासी अखिलेश झा के पुत्र अमित झा शामिल है। गिरफ्तार तीनो अपराधियों के पास से लूटा गया मोबाइल, तीन अन्य मोबाइल, घटना प्रयुक्त डिजायर कार बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में रिविलगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, पुअनि कुंदन कुमार, पुअनि सुरेंद्र चौधरी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







