
छपरा। सारण में एक नवविवाहित का गला दबाकर हत्या कोई जाने का मामला घटित हुआ है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवारी गांव का बताया जा रहा है। नवविवाहिता द्वारा पति के अवैध संबंध का विरोध करना विवाद का मूल कारण बताया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण स्तर पर कई बार समझौता हो चुका है। मृतका का शव ससुराल वाले घर से बरामद किया गया है। हत्या के बाद ससुराल वाले फरार बताये जा रहे है। मृतका की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवारी गांव निवासी काजल कुमारी (22वर्ष) पति चंदन मांझी के रूप में हुआ है। मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहा से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शाम को शव मायके वालों को सौप दिया गया । मृतका का एक वर्ष पूर्व धूमधाम से विवाह हुआ था। मायके वालों द्वारा हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतका के पिता देवेंद्र माझी में बताया कि काजल का एकवर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के धूमधाम से विवाह हुआ था। विवाह के दो महीना बाद विवाद शुरू हो गया। जिसमें लड़की के ससुराल वालों द्वारा दहेज के मांग किया जा रहा था। इसी बीच लड़की द्वारा अपने पति चंदन को उसके भाभी के संग अवैध संबंध में रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। आये दिन मारपीट किया जाने लगा। मृतिका द्वारा उसके पति और भाभी का वीडियो भी बना लिया गया था। मारपीट किये जाने को लेकर कई बार ग्रामीण स्तर पर पंचायत और समझौता भी कराया जा चुका है।
जिसके बाद विवाद शुरू को गया। जिसकी जानकरी काजल द्वारा मायके के परिजनों को दिया गया। परिजन स्थानीय पुलिस को जानकरी देते हुए मामला को शांत कराया गया लेकिन रविवार के शाम में ससुराल वालों द्वारा साजिश के तहत गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बारे में जानकरी देते हुए मढ़ौरा थानाध्यक्ष ने बताया की थाना क्षेत्र के अवारी गांव से एक नवविवाहिता का शव बरामद किया गया है। जिसे पोस्टमार्टम कें लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर पुलिस कार्यवाई में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान







