छपरा-बलिया रेलखंड के मांझी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग, सैकड़ों गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे पर स्थित मांझी हाल्ट रेलवे स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस बलिया सियालदह एक्सप्रेस तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया है की मांझी हाल्ट जैसे ऐतिहासिक स्टेशन पर बलिया सियालदह,सारनाथ एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव होने से इस स्टेशन से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा मिल जाएगी.
अंग्रेजों के जमाने का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन
मांझी हाल्ट रेलवे स्टेशन अंग्रेजों के जमाने का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है.पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर व वाराणसी रेल मंडल के अधीन आने वाले इस रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या यात्री यात्रा करते हैं. इस रूट के छपरा जंक्शन के बाद मांझी हाल्ट स्टेशन से सबसे ज्यादा राजस्व की वसूली होती है. यह स्टेशन बिहार व यूपी को जोड़ता है.मांझी से जुड़े सैकड़ो गांव के लोगों को सारनाथ एक्सप्रेस से बनारस या दुर्ग तक यात्रा करने के लिए छपरा जाना पड़ता है.
रेल के राजस्व में भी दुगुनी बढ़ोतरी होगी
इधर बलिया सियालदह से यात्रा करने के लिए उत्तरप्रदेश के सुरेमनपुर स्टेशन पर 20 किलोमीटर दूर जाकर यात्रियों को ट्रेन पकड़ना पड़ता है जिससे यहां के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं. ज्ञापन में यह कहा गया है कि उक्त एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने से रेल के राजस्व में भी दुगुनी बढ़ोतरी होगी. मांझी हॉल्ट स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है तथा प्रसिद्ध राम घाट पर प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा,मकर संक्रांति, दशहरा गुरुपूर्णिमा तथा जितिया जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर हज़ारों श्रद्धालु सरयु नदी में स्नान करने ट्रेन से यात्रा कर पहुँचते है. आपकों बता दें कि सैंकड़ों छात्र छात्राएं प्रति दिन छपरा तथा बलिया ट्रेन से पढ़ने जाते है.
यदि इन सभी ट्रेनों का ठहराव हो जाता है तो छात्र छात्राओं को भी काफी सहूलियत होगी. सांसद ने ज्ञापन के आलोक में रेल मंत्री से मिल कर ट्रेन के ठहराव सम्बंधित आग्रह करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर विजय सिंह,मोज़म्मिल हुसैन,कुश पाण्डेय,रमाशंकर मिश्र शांडिल्य, शिवनाथ विन्द सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



