सारण डीएम-एसपी ने ईवीएम वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

छपरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ०गौरव मंगला ने छपरा बाजार समिति के प्रांगण में बनाये गये ईवीएम वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र से संबंधित किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
मतदान के दिन मतदान के उपरांत ईवीएम जमा करने के लिये विधानसभा वार रिसीविंग काउंटर बनाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा के रिसिविंग काउंटर के पास मतदान कर्मियों के प्रतीक्षा एवं विश्राम हेतु पर्याप्त जगह में पंडाल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों के रहने हेतु भी व्यवस्था की गई है। यहाँ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिये विश्राम स्थल, प्रेक्षक कक्ष, आरओ कक्ष, मीडिया सेंटर आदि का भी निर्माण किया जा रहा है।
मतगणना हेतु विधानसभा वार अलग अलग मतगणना कक्ष तैयार किये जा रहे हैं।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को शेष कार्यों को निर्धारित मानक के अनुरूप समय से पूरा करने का निदेश दिया। परिसर की साफ सफाई , पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के संबंध में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त सहित अन्य सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 20, 2026Success Story: सारण की बेटी अंकिता बनीं SDM, 70वीं BPSC में 272वीं रैंक से रचा इतिहास
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा







